मार्च महीने की रैंकिंग में दिखा असर
जनवरी और फरवरी महीने में जिन विभागों की रैंकिंग खराब रही, उन पर कार्रवाई की। इसका असर मार्च महीने की रैंकिंग में दिखा। मार्च महीने में कार्यों के करीब 28 विभागों की 70 परियोजनाओं में जिले को 22वीं रैंक मिली है। वहीं, राजस्व कार्यों में स्मार्ट सिटी मिशन, हाउस टैक्स वसूली, राजस्व प्राप्ति, सरकारी कर राजस्व परियोजनाओं में 46वीं रैंक हासिल हुई है।
जिले की रैकिंग में काफी सुधार हुआ है। इसे और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। सभी परियोजनाओं पर नजर रखी जा रही है। लापरवाह अफसरों पर सख्ती की जाएगी। -जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी