Hamirpur News: मौदहा कोतवाली क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान हवाई फायरिंग की गई। घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हमीरपुर जिले में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर धूमधाम के साथ कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं जिले की एक ग्राम पंचायत में ध्वजारोहण के दौरान हवाई फायरिंग की गईं। हवाई फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मौदहा कोतवाली इलाके के पिपरौंदा गांव का बताया जा रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, थाना मौदहा पुलिस को सूचना मिली कि अरविंद उर्फ मोनू सिंह (25) पुत्र रामजीवन सिंह निवासी ग्राम पिपरौंदा गांव ने अपने पिता की लाइसेंसी डीबीबीएल से हर्ष फायर कर दिया था। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई। इसके बाद आरोपी और उसके पिता के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।