फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 29 Jun 2020 03:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वरी - फोटो : गूगल
विज्ञापन
हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बांधा पुलिया के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अधिवक्ता को टक्कर मार दी। घटना में अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार अधिवक्ता हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन


मूल रूप से बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के जगदीशखेड़ा उमरारी निवासी दिनेश सिंह (53) पुत्र बाबू सिंह जिला मुख्यालय पर वकालत करते थे। उनका मकान शहर में महोलिया के निकट विकास नगर में भी है। बीते शनिवार को वह अपने गांव चले गए थे।

सोमवार को वह बाइक से वापस जिला मुख्यालय आ रहे थे। रास्ते में टड़ियावां थाना क्षेत्र में हरदोई सीतापुर मार्ग पर बांधा पुलिया के निकट अज्ञात वाहन ने दिनेश की बाइक में टक्कर मार दी। घटना में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया। दिनेश के परिवार में पत्नी नीलम के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री है। दिनेश के निधन की सूचना पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें