फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मिलावट का कारोबार तेज, कार्रवाई की रफ्तार सुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चंद रुपये के मुनाफे के लिए खाद्य पदार्थों में मिलावट कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। दूध, मिठाई, मसाले समेत अन्य खाद्य पदार्थों की जांच में बड़ी संख्या में नमूने मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष में लिए गए 876 नमूनों में 248 अधोमानक, 66 असुरक्षित और 30 में नियमों का पालन होता नहीं पाया गया। इनमें 100 से अधिक नमूने दूध और दुग्ध उत्पादों के हैं। इसके बावजूद मिलावट पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीमें दुकानों पर छापेमारी कर नमूने लेती हैं, लेकिन प्रयोगशालाओं से रिपोर्ट आने में तीन से चार महीने लग जाते हैं, लेकिन तब तक कारोबारी खाद्य पदार्थों की बड़ी खेप बेच चुके होते हैं। नमूने फेल होने के बाद वाद दायर करने और जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया में भी समय लगता है। जांच के लिए नमूने लखनऊ, आगरा और झांसी की प्रयोगशालाओं में भेजे जाते हैं।
पिछले वर्ष की कार्रवाई
निरीक्षण- 7063

छापे- 1237
नमूने लिए-1772

अधोमानक- 833
असुरक्षित-80
नियमों का उल्लंघन- 37

इस बार लिए गए नमूने

निरीक्षण- 3111

छापे- 588
नमूने लिए-876
अधोमानक-248

असुरक्षित-66

उल्लंघन- 30
वर्जन-
फेल नमूनों के मामलों में वाद दायर कर जुर्माना वसूला जाता है। जुर्माना नहीं जमा करने वालों के खिलाफ आरसी जारी करने की कार्रवाई होती है। -संजय प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें