फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शोध परियोजना तैयार करते समय वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। क्राइस्ट चर्च कॉलेज में समाजशास्त्र और वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों में शोध कौशल विकसित करने के उद्देश्य से रिसर्च प्रोजेक्ट एवं मेथडोलॉजी विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।राजनीति विज्ञान एवं समाजशास्त्र विभाग की ओर से हुई कार्यशाला की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. विनय जे. सेबेस्टियन ने की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि शोध परियोजना तैयार करते समय वैज्ञानिक और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और ऐसे अकादमिक आयोजनों का अधिकतम लाभ उठाएं।
विज्ञापन



आईआईटी कानपुर के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एके शर्मा ने सामाजिक विज्ञान में शोध विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने शोध समस्या की पहचान, शोध प्रश्नों का निर्माण, परिकल्पना निर्धारण और उपयुक्त शोध पद्धति के चयन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही शोध कार्य में नैतिकता और शैक्षणिक ईमानदारी के महत्व पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि प्रो. आशुतोष सक्सेना ने रिसर्च प्रोजेक्ट निर्माण की कला और विज्ञान पर व्याख्यान दिया। उन्होंने शोध विषय चयन, डेटा संग्रहण, अध्यायों की संरचना और निष्कर्षों की प्रभावी प्रस्तुति के व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. विभा दीक्षित ने किया, संयोजक डॉ. संजय शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया, जबकि सह संयोजक डॉ. प्रवीण के सिंह, डॉ. मनीषी त्रिवेदी, डॉ. अर्चना वर्मा और डॉ. अर्चना पांडेय ने आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें