फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एचबीटीयू में बीबीए, बीफार्मा, बायोटेक्नोलॉजी के एडमिशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) ने 2026-27 के लिए सीयूईटी के माध्यम से स्नातक और परास्नातक में होने वाले दाखिले की प्रकिया शुरू कर दी है। बीबीए, बीफार्मा, बायोटेक्नोलॉजी, बीफार्मा लेट्रेरल एंट्री, एमसीए शामिल हैं। छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

एचबीटीयू में जेईई मेन की रैंक से बीटेक के विभिन्न पाठ्यक्रमाें में प्रवेश लिया जा रहा है। अब अन्य कोर्स में भी प्रवेश की तैयारी शुरू हो गई है। बीटेक (बायोटेक्नोलाजी) और बी फार्मा में 75-75 सीटें, बीबीए में 120 सीटें तथा बीटेक एवं बीफार्म लेट्ररल एंट्री में प्रत्येक शाखा में तीन-तीन सीटें हैं। एमसीए में कुल 78 सीटों पर एडमिशन लिए जाएंगे। एमसीए में निमसेट के माध्यम से दाखिले होंगे।
डीन एकेडमिक्स प्रो. वंदना कौशिक के अनुसार बीटेक (बायोटेक्नोलाजी), बीफार्म, बीबीए और लेट्ररल एंट्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश सीयूईटी और निमसेट से एमसीए में प्रवेश होगा। ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। 20 तक रजिस्ट्रेशन और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। पंजीकरण के बाद सभी आवेदनों का डेटा संकलित कर नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर को भेजा जाएगा, जहां से सीट आवंटन और च्वाइस फिलिंग की अगली प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। तीन राउंड काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें