कानपुर। नजीराबाद थाना क्षेत्र में जेके मंदिर के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार डिफेंडर कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। राहगीरों की मदद से कार से कुल चार घायलों को निकाला गया। पुलिस पहुंची तो कार सवार बिना किसी कार्रवाई के चले गए। नजीराबाद इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि सोमवार सुबह मोतीझील की ओर से आ रही तेज रफ्तार डिफेंडर कार जेके मंदिर के सामने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार के शीशे चकनाचूर हो गए। कार मालिक ने कार्रवाई से इन्कार करते हुए क्रेन से कार वर्कशॉप भिजवा दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि कार केशवनगर निवासी जीआरटी रियल इस्टेट कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। (संवाद)