फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस यूनिवर्सिटी को ढूंढे नहीं मिल रहे छात्र, सीटें न भरने पर बढ़ेगी दाखिले की तारीख

Tue, 26 Jun 2018 04:36 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

दो को छोड़कर कई कॉलेजों में 35-40 फीसदी सीटें तक नहीं भर पाईं
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी से संबद्ध अनुदानित और सेल्फ फाइनेंस डिग्री कॉलेजों में 30 जून तक सीटें भरना मुश्किल हैं। क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज और पीपीएन डिग्री कॉलेज को छोड़कर कई कॉलेजों में 35-40 फीसदी सीटें तक नहीं भर पाई हैं। इसके चलते कॉलेजों ने दाखिले की तारीख बढ़ाने की मांग की हैं। वहीं,   वीसी का कहना है कि 30 जून के बाद होने वाले दाखिलों के आधार पर ही तिथि बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा। 

 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
यूनिवर्सिटी से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में दाखिले की स्थिति दयनीय है। अर्मापुर पीजी डिग्री कॉलेज, एएनडी डिग्री कॉलेज, एसएनसेन डिग्री, डीजी कॉलेज, ब्रह्मानंद डिग्री, डीएवी, डीबीएस कॉलेजों में सीधे दाखिला होने के बावजूद सीटें नहीं भर रही हैं। एएनडी की प्राचार्य नूतन वोहरा का मानना है कि 30 जून तक सीटें फुल होना बेहद कठिन हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
कानपुर विश्वविद्यालय
डीबीएस के प्राचार्य प्रो. आरके सिंह ने कहा कि सेल्फ फाइनेंस और अनुदानित दोनों में ही अभी सीटें खाली हैं। छात्रों का रुझान कम हैं। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की भी यही स्थिति है। स्ववित्तपोषित एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी का कहना है कि पिछली बार सितंबर तक दाखिले हुए थे। प्रवेश की तिथि बढ़नी चाहिए। कई बच्चे जुलाई में ही दाखिले के लिए आते हैं। 
 
विज्ञापन

4 of 4
कानपुर विश्वविद्यालय
यूनिवर्सिटी कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि अंतिम दिनों में ही अधिक संख्या में दाखिले होते हैं। 30 जून के बाद अगर कई कॉलेजों में सीटें खाली रहती हैं तो प्रवेश की तिथि बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। अभी तिथि नहीं बढ़ाई जा रही है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें