इटावा/बकेवर। बरेली में हुए बवाल के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज के समय शहर व क्षेत्र में पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान शहर के पचराहा स्थित मस्जिद के पास डीएम व एसएसपी मौजूद रहे।
इसके बाद उन्होंने मिश्रित आबादी के इलाकों में रूट मार्च किया। वहीं बकेवर में एसपी देहात श्रीशचंद्र पुलिस बल के साथ औरैया रोड पर स्थित जामा मस्जिद के आसपास नमाज के दौरान भ्रमण शील रहे। दोनों मस्जिदों के आसपास नमाज शुरू होने से पहले तथा नमाज अदा होने के बाद लोगों के जाने तक पुलिस फोर्स मस्जिद के पास तैनात बना रहा।
उधर, चौबिया में सीओ रामगोपाल शर्मा ने रूट मार्च करके लोगों से बातचीत की।