पाथामाई तालाब में सुंदरीकरण और पाथवे का निर्माण किया जाना है
इसके बाद परिवार की महिलाएं सामने आ गईं और बच्चों सहित बुलडोजर के सामने आत्मदाह कर लेने की धमकी दी। इससे राजस्व एवं पुलिस टीम के हाथ पैर फूल गए। अधिकारियों से वार्ता के बाद टीम बैरंग लौट गई। ईओ दिनेश आर्य ने बताया कि रमेश, अशोक, मुन्ना यादव, शंकर यादव, गोपी यादव, कैलाश, संजय, संतोष, शिवरतन, प्रेम यादव, कमलेश सोनकर, रमेश सोनकर आदि को नोटिस दी गई थी। पाथामाई तालाब में सुंदरीकरण और पाथवे का निर्माण किया जाना है। इसी को लेकर टीम मौके पर पहुंची थी। मुन्ना यादव को निर्माण रोकने की हिदायत दी गई है।