फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के संभावित दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन, गोशालाओं में बंद कराए गए अन्ना मवेशी

Sun, 08 Mar 2020 12:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रविवार को हमीरपुर में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन चौकन्ना है। प्रत्येक रविवार को लगने वाले पं. दीनदयाल जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का जायजा लेने मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। जिस पर प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

विज्ञापन


जिले में प्रत्येक रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का जिले में रविवार को संभावित दौरा हो सकता है। इसकी सूचना पर शनिवार दोपहर डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने अपने आवास में संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाकर दिशा निर्देश दिए।

जिसके बाद सभी अधिकारी विकासखंड कुरारा के कुसमरा व सुमेरपुर विकास खंड के पौथिया गांव का भ्रमण करने पहुंच गए। जहां अधिकारियों ने अस्पतालों की साफ सफाई, रंगाई पुताई के साथ सड़कों का निर्माण कार्य कराने में जुट गए। उसके बाद डीएम व एसपी ने परेड ग्राउंड में बने हैलीपैड का जायजा लिया।
विज्ञापन


वहीं भाजपा नेता सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक युवराज सिंह, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता सहित भाजपाई तैयारियों का जायजा लेने पहुंच गए। एसपी श्लोक कुमार सभी थानाध्यक्षों की बैठक ली। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी शहर में घूम रहे अन्ना मवेशियों को गोशालाओं में बंद कराया। इस मामले में जिलाधिकारी ने कहा अभी तक सीएम के आने की सूचना नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें