फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन शेड टूटने पर एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। डेरापुर ब्लाक के शेरपुर गांव में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी कक्ष की खिड़की का शेड गिरने के मामले में सीडीओ ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन की लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। 10 फरवरी को खिड़की का शेड अचानक भरभरा कर गिर गया था। मामले में अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

शेरपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में 8.30 लाख रुपये की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। 19 जनवरी की रात आंगनबाड़ी केंद्र के खिड़की पर बीम व शेड डाली गई थी। घटिया सामग्री के चलते 10 फरवरी को टूट कर लटक गई। ठेकेदार की टीम उसे दोबारा बनाने पहुंची, तो ग्रामीणों ने रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया। अमर उजाला ने 11 फरवरी को मामला प्रमुखता से उठाया था। प्रथमदृष्टया ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशाषी अभियंता वीके मिश्रा की लापरवाही मानी गई है।
सीडीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का शेड टूटना गंभीर बात है। आरईडी के एक्सईएन को नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगा गया है। न देने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए शासन में लिखापढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन

निर्माण का रोका भुगतान, जांच टीम गठित
कानपुर देहात। शेरपुर में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का शेड टूटने के मामले में सीडीओ ने भुगतान पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के घटिया निर्माण सामग्री की आशंका पर दो सदस्यीय जांच टीम गठित की है। ग्राम्य विकास विभाग के सहायक अभियंता धीरेंद्र गर्ग व लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अवर अभियंता अभिषेक कुमार शामिल हैं। उन्हें 20 फरवरी तक जांच कर रिपोर्ट सीडीओ को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें