फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, हेलीपैड व मंच की तैयारियों में दिन रात जुटे अधिकारी

Tue, 10 Sep 2019 09:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 13 सितम्बर के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। विभागीय अधिकारी आंकड़ेबाजी में जुटे हुए हैं। शहर के चित्रकूट इंटर कालेज में मुख्यमंत्री लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटेंगे जिसके लिए लाखों की लागत से मंच बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


जिन- जिन विकास कार्यों का शुभारंभ व शिलान्यास होना है उनकी लिस्ट बनाई जा रही है। इसके साथ ही जहां-जहां मुख्यमंत्री को जाना है वहां पर तैयारियां की जा रही हैं। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिले चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर व महोबा की समीक्षा बैठक भी मुख्यमंत्री लेंगे जिसके लिए सभी विभाग में कागजों की आंकडे़ बाजी में जुटे हुए हैं। खासकर ग्राम्य विकास में प्रधानमंत्री आवास, शौचालय पाने वाले लाभार्थियों के नाम शामिल हैं। 

 
विज्ञापन

गोशाला बनाने के कार्य में आई तेजी  
जिले में अन्ना पशुओं को लेकर मुद्दा बना हुआ है। जिसके लिए गोशाला बनाई जा रही है जिसमें कुछ गोशालाएं बन गई हैं। जिनका शुभारंभ कराने के लिए तैयारी की जा रही है। 

पाठा क्षेत्र के लिए खुल सकता पिटारा 
विधानसभा मानिकपुर में उप चुनाव है। जिससे कहा जा रहा है इस क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। जिसमें टाइगर रिजर्व पार्क सहित पाठा क्षेत्र में बने प्राचीन आश्रम के विकास भी शामिल हो सकता है। 

बाईपास बनाने की हो सकती है घोषणा 
शहर सहित आसपास ग्र्रामीण क्षेत्रोें में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसको देखते हुए बाईपास बनाने की मांग कई साल से की जा रही है। भाजपा के नेताओं ने भी मुख्यमंत्री को कई बार बाईपास बनाने के लिए पत्र सौंपा है। कहा जा रहा है कि बाईपास बनाने की भी घोषणा मुख्यमंत्री कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें