फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदारद मिले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। डीएम की सख्ती के बावजूद अस्पतालों मेें डॉक्टरों की उपस्थिति नियमित नहीं हो पा रही है। गुरुवार को औचक सत्यापन में तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों मेें डॉक्टर मुख्यालय से बिना सूचना नदारद मिले। डीएम ने गंभीर लापरवाही मानते हुए तीनों डॉक्टरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की रिपोर्ट सीएमओ से तलब की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमे के अधिकांश अफसर, डॉक्टर व कर्मी कानपुर शहर से ही आवागमन करते हैं। इसके चलते पहुंचने मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। डीएम ने इसपर लगाम कसने की कवायद शुरू की है। उनके निर्देश पर गुरुवार की दोपहर दो बजे सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति का सत्यापन किया। इस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिस्ती के डॉक्टर शैलेंद्र वर्मा, मूसानगर पीएचसी के डॉ. दिलीप सक्सेना व पीएचसी जरसेन के डॉ. रवीश साहू अनुपस्थित मिले। तीनों डॉक्टर बिना किसी सूचना के मुख्यालय से नदारद थे। जानकारी पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अनुपस्थित तीनों डॉक्टर बिना सूचना दिए मुख्यालय छोड़कर चले गए। यह आपत्तिजनक है। डॉक्टरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए सीएमओ से रिपोर्ट मांगी गई है। शासन में लिखापढ़ी कर कार्रवाई कराई जाएगी। डॉक्टरों की मनमानी पर रोक लगाने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें