फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: क्रय केंद्र पहुंचे एडीएम, किसान बोले व्यापारियों की पहले कराई जा रही तौल

Fri, 05 Dec 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में खाद्य विभाग की ओर से खोले गये ज्वार, बाजरा क्रय केंद्र में खरीद बंद होने व अव्यवस्थाओं की सूचना पर गुरुवार को एडीएम प्रशासन पहुंचे। उनके पहुंचने पर किसानों ने अपना दर्द बयां करना शुरू कर दिया। किसानों ने बताया कि केंद्र में कई दिन तक तौल के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों ने व्यापारियों की तौल पहले कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन अमित कुमार और भोगनीपुर एसडीएम देवेंद्र सिंह के साथ डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने क्रय केंद्र पहुंच कर अब तक हुई खरीद व किसानों से कराई जा रही तौल की जानकारी ली। मौके पर मौजूद किसानों से एडीएम ने बातचीत की। क्रय केंद्र फसल बेचने पहुंचे महेरा के शिवशंकर ने बताया कि वह करीब चार दिन क्रय केंद्र में भीषण ठंड में रात बिता रहे है और अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे है। आरोप लगाते हुए बताया कि क्रय केंद्र में मौजूद निजी कर्मचारियों ने तौल कराने के नाम पर उनसे 400 रुपये प्रति कुंतल की मांग की थी। रुपये न देने पर चार दिन से क्रय केंद्र में खड़े है।
वहीं, क्रय केंद्र में मौजूद किसान कछगांव के सुरेंद्र सिंह, सुनरापुर के रामबहादुर, महेरा के मनोज कुमार, मंडी पुखरायां के नरेशचंद्र, दुर्गदासपुर के सरनामसिंह ने बताया कि चार से पांच दिन हो गए हैं। अभी तक उनकी फसल की तौल नहीं हो सकी है। बिचौलियों की फसल की तौल पहले कराई जा रही है। इस पर एडीएम ने नाराजगी जताते हुए नियम के तहत तौल कराने के निर्देश केंद्र प्रभारी को दिए। एडीएम ने मंडी समिति के निरीक्षक रामसेवक वर्मा से गेट पर किसानों के नाम लिखने की बात कही। जिससे क्रमवार उनकी फसल की तौल की जा सके। एडीएम अमित कुमार ने क्रय केंद्र प्रभारी दीपक तोमर व राजीव सिंह को छोटे किसानों की फसल की तौल पहले कराए जाने के निर्देश दिए ताकि क्रय केंद्र में किसानों की भीड़ कम हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें