कानपुर। विश्व पर्यटन दिवस पर मंगलवार को डीबीएस कॉलेज में अंतर-महाविद्यालयीय पोस्टर प्रतियोगिता हुई। विषय उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में पर्यटन की भूमिका रखा गया। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के स्नातक, परास्नातक और शोधार्थियों ने प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन संभावनाओं को दर्शाया।
पर्यटन के जरिये रोजगार के अवसर बढ़ाने, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और सतत विकास को गति देने के उपाय प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में आदिब अली, आशुतोष कुमार दीक्षित और दुर्गा सविता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नीरजा बाजपेयी, दिव्यांशी यादव और शाफिया नाज ने द्वितीय, कृष्टिना व राकेश शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा, उप-प्राचार्य प्रो. सीएम सक्सेना, प्रो. संदीप शुक्ला, डॉ. सुशील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।