फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपीएससी सीएमएस परीक्षा में 312 परीक्षार्थी अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज (सीएमएस) परीक्षा-2026 रविवार को दो परीक्षा केंद्रों पर हुई। कुल 815 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 503 ने परीक्षा दी। दोनों पालियों को मिलाकर 312 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा की निगरानी के लिए स्थानीय निरीक्षण अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सहायक केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई थी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी दोपहर दो से चार बजे हुई। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, कानपुर कैंट ब्लॉक-ए में आवंटित 469 अभ्यर्थियों में से 294 उपस्थित और 175 अनुपस्थित रहे। वहीं ब्लॉक-बी में 346 में से 213 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 133 अनुपस्थित रहे। तीन दिव्यांग अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा दी। दूसरी पाली में ब्लॉक-ए केंद्र पर 289 अभ्यर्थी उपस्थित और 180 अनुपस्थित रहे। ब्लॉक-बी में 209 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 137 अनुपस्थित रहे। यहां भी तीन दिव्यांग अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें