फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: श्याम नगर लूटकांड में एडिशनल सीपी पहुंचे घटनास्थल, परिजनों को जल्द खुलासे का भरोसा

Tue, 04 Aug 2026 02:52 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में दिनदहाड़े मां-बेटे को बंधक बनाकर करीब 12 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। घटना के बाद देर रात एडिशनल पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. विपिन ताड़ा घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जल्द मामले के खुलासे का भरोसा दिया।
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। मां रचना त्रिपाठी और उनके बेटे देवांश त्रिपाठी को घर में बंधक बनाकर बाइक सवार तीन बेखौफ बदमाशों ने 12 लाख रुपये की बड़ी लूट को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश सफेद रंग की अपाचे बाइक से फरार होते हुए पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों को बंधाया ढांढस

दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के बाद देर रात एडिशनल सीपी डॉ. विपिन ताड़ा खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और घर के बगल में पड़े खाली खंडहर प्लॉट व बाउंड्री वॉल के पास खड़े होकर बदमाशों के आने-जाने के रास्तों को देखा। एडिशनल सीपी ने पीड़ित परिजनों से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।

खौफ में बीती रचना की रात

दिनदहाड़े बंदूक या हथियार के बल पर बंधक बनाए जाने की घटना के बाद से पीड़िता रचना त्रिपाठी और उनका बेटा देवांश काफी डरे और सहमे हुए हैं। पीड़िता रचना पूरी रात सो नहीं सकीं और वह रोते-रोते बार-बार यही कह रही थीं कि "अब इस इतने बड़े घर में अकेले कैसे रहेंगे?"

विज्ञापन

सुरक्षा में दो सिपाही तैनात

परिवार के खौफ और सुरक्षा के लिहाज से एडिशनल सीपी के निर्देश पर पीड़िता के घर के बाहर दो सिपाहियों की चौबीसों घंटे के लिए तैनाती कर दी गई है। वहीं, पुलिस की सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीमें सीसीटीवी में दिख रहे सफेद अपाचे सवार तीनों लुटेरों की पहचान और तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें