फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के स्वागत के दौरान लंबा जाम, आधे घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस

Tue, 04 Aug 2026 02:44 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के कानपुर में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। हालांकि स्वागत कार्यक्रम के दौरान जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया, जिससे एक एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक यातायात में फंसी रही।
विज्ञापन
आधे घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के प्रथम नगर आगमन पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। जीटी रोड स्थित जुगल पैलेस में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, लेकिन इस दौरान सड़कों पर भारी अव्यवस्था देखने को मिली। स्वागत में जुटी भीड़ और वाहनों के काफिले के कारण लंबा जाम लग गया, जिसमें मरीज को ले जा रही एक एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक फंसी रही।

विज्ञापन
Trending Videos

30 मिनट तक सायरन बजाती रही एंबुलेंस

जीटी रोड पर जुगल पैलेस के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़, आतिशबाजी और बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इसी बीच एक गंभीर मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस जाम के बीचों-बीच आकर फंस गई।

एंबुलेंस चालक लगातार सायरन बजाकर रास्ता देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस जाम में रेंगती रही। मरीज के परिजनों की सांसें अटकी रहीं। बाद में किसी तरह मशक्कत के बाद एंबुलेंस को जाम से निकालकर अस्पताल के लिए रवाना किया गया।





2047 के विजन और सुशासन को जन-जन तक ले जाएंगे'

इससे पूर्व, कानपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा ने आभार जताया। उन्होंने कहा, "मेरा कानपुर आगमन अपने भाइयों से मिलने के लिए हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन को लेकर युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता जन-जन तक जाएगा।"

विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। हालाँकि, स्वागत के नाम पर लगे जाम और एंबुलेंस के फंसने से आम राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें