डेमो पिक
बॉडीबिल्डिंग की ज्यादा लत के चलते कई युवा कुछ ऐसे कदम भी उठा लेते हैं जिनसे वह कई बीमारियों से घिर जाते हैं। अच्छे और सुडौल शरीर की चाह का भूत युवाओं पर इस कदर सवार हो जाता है कि वह स्टेरॉयड का सेवन करने लगते हैं। जिससे कई बार उन्हें अपनी जान से भी हाथ धोना पडता है। स्टेरॉयड नामक दवा से होने वाले साइडइफेक्ट के बारे में जानना भी जरूरी है।
यह एक ऐसी दवा है जिसके सेवन से एक इंसानी शरीर की मांसपेशियां दो गुना ज्यादा तेजी से रिपेयर होने लगती हैं और मांसपेशियों के आकार की बढ़ोत्तरी भी दुगनी हो जाती है। सभी बॉडीबिल्डर स्टेरॉयड के सेवन के साथ ही कसरत भी करते हैं। लेकिन बिना किसी डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए। डॉक्टरों की मानें तो स्टेरॉयड का ज्यादा सेवन जानलेवा हो सकता है।
अगली स्लाइड में पढ़े- स्टेरॉयड के सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में ...