फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श हत्याकांडः 2 महीने बाद पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी, बोला- ईगो हर्ट हुआ तो कर डाला ये सब

Sat, 29 Sep 2018 06:27 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर काकादेव में पी ब्लॉक काकादेव निवासी आदर्श कुमार (70) की घर के पास ही चायपान की दुकान थी। 25 जुलाई की रात आदर्श दुकान के बाहर सो रहे थे। 26 की सुबह वह मृत मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आदर्श की किसी डंडानुमा चीज से गला घोटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। उनके सिर पर बाएं तरफ चोट के निशान भी मिले थे। एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने बताया कि छानबीन के दौरान सुराग मिलने पर काकादेव के रानीगंज निवासी करन जायसवाल को दबोचा गया। पूछताछ में करन ने बताया कि 25 जुलाई को आदर्श की दुकान पर जाकर जल्दी पान मसाला मांगा तो आदर्श ने उसे गालियां देते हुए पीटने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों के सामने बेइज्जती होने पर देर रात वह फिर दुकान पर गया

डेमो पिक
दोस्तों के सामने बेइज्जती होने पर देर रात वह फिर दुकान पर गया। दुकान के बाहर तख्त पर सोते वक्त आदर्श के सिर और सीने पर ईट से प्रहार करने के बाद उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद दुकान में रखे 30 हजार रुपये के नोट व तीन हजार की रेजगारी लूटकर भाग निकला था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह टेंपो से बड़ा चौराहा गया। वहां एक दुकान पर रेजगारी के बदले नोट लिए। फिर शहर में रिश्तेदारों के घरों में घूमता रहा। करण सिलाई मशीन का पट्टा बनाने का काम करता है। साथ ही फल का भी व्यापार करता है। 

वर्जन 
करण की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त ईट व लूट की रकम बरामद करने की कोशिश की जा रही है। देर रात तक बरामदगी की उम्मीद है। उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा 
-सतीश कुमार सिंह, थाना प्रभारी, कल्याणपुर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें