फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केपीएल की जर्सी लॉन्चिंग में शामिल हुईं अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह, बोलीं - कानपुर की तो बात ही रंगबाजी वाली

विज्ञापन
अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह और डॉ. संजय कपूर। - फोटो : केसीए
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर की तो बात ही रंगबाजी वाली है। हम भी यूपी के हैं, भोकाल तो होगा ही ना। केपीएल की बातें सिर्फ कानपुर में ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों तक में हैं। केपीएल से देश को नया टेलेंट मिलेगा।
विज्ञापन


ये बातें बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने गुरुवार को कैंट स्थित एक क्लब में कानपुर प्रीमियर लीग की सभी टीमों की जर्सी लॉन्चिंग के कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान कहीं। उन्होंने केपीएल के आयोजन के लिए डॉ. संजय कपूर को बधाई दी।

चित्रांगदा सिंह ने केपीएल, क्रिकेट के साथ ही फिल्मों पर भी बात की। वेब सीरीज के बढ़ते क्रेज और उसमें परोसी जा रही अश्लीलता के सवाल पर उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर लगाम लगाना मुश्किल है। वेब सीरीज में सिर्फ अश्लीलता नहीं बल्कि कई अच्छी व प्रेरणादायक स्टोरी भी हैं।
विज्ञापन


जिन्हें गलत देखना होगा, वह नेट से खोज ही निकालेंगे। वर्तमान में बायोपिक फिल्म ज्यादा बनने पर उन्होंने कहा कि यह हमेशा से पसंद की जाती हैं, क्योंकि असली हीरो की कहानी दिल तक जाती है। मैंने भी सिर्फ एक फिल्म प्रोड्यूस की है, जिसका नाम सूरमा था। इसमें दिलजीत और तापसी पन्नू थे।

वर्तमान में बॉलीवुड पर साउथ फिल्में भारी पड़ने के जवाब में चित्रांगदा ने कहा कि ऐसा नहीं है। वर्तमान में साउथ फिल्मों का ड्रामा, एक्शन, रोमांस अलग अंदाज से है, जो पसंद किया जा रहा है। इसी कारण पुष्पा, केजीएफ आदि पसंद की जा रही हैं।

चित्रांगदा ने बताया कि जल्द ही उनकी बॉलीवुड फिल्म हाउसफुल-5 रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। वेब सीरीज खाकी भी पूरी हो गई है, मार्च में रिलीज होनी है। रात अकेली है.. फिल्म की शूटिंग करने वह कुछ दिन पहले भी शहर आई थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें