फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सात उपद्रवियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू, बजरिया में उपद्रवियों ने डॉक्टरों और पुलिस पर किया था हमला

Tue, 13 Apr 2021 11:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- 200 से ज्यादा उपद्रवियों ने पुलिस और डॉक्टरों की टीम पर किया था हमला और पथराव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बजरिया पुलिस ने पुलिस और डॉक्टरों की टीम पर हमला करने वाले सात उपद्रवियों के घरों पर कुर्की की नोटिस चस्पा की। 30 अप्रैल 2020 को उपद्रवियों ने शौकत अली पार्क में कोरोना संक्रमित मरीजों को क्वारंटाइन करने गई टीम पर हमला किया था।
विज्ञापन


मामले में पुलिस अब तक 20 उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही 16 के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। गुलाब घोसी मस्जिद के पास 200 से ज्यादा उपद्रवियों ने पुलिस और डॉक्टरों की टीम पर हमला और पथराव किया था।

यही नहीं तेजाब से भरी और खाली कांच की बोतलें भी फेंकीं थी। छतों से पथराव करने के साथ ही गोलियां भी चलाईं थीं। मामले में बजरिया थाना प्रभारी राममूर्ति ने उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। विवेचना कर रहे सीसामऊ इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी ने बताया कि बजरिया बवाल में पुलिस 20 आरोपियों के खिलाफ पहले ही कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन


वहीं फरार चल रहे सात उपद्रवियों कंघी मोहाल निवासी जैनुल, अर्सलान, अराफात, फैसल, शमशाद, सरताज व दिलशाद के खिलाफ कोर्ट ने कुर्की के आदेश जारी किए हैं। आरोपियों के घर पर नोटिस  भी चस्पा कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें