फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरौध चौकीइंचार्ज को लगाई फटकार

Mon, 09 Feb 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां में वादकारियों की संतुष्टि और पुलिस की कार्रवाई का मूल्यांकन करने के लिए प्राजेक्ट आइना दिवस आयोजित किये जाते हैं। यह बात पुलिस अधीक्षक वजीह अहमद ने कही।
विज्ञापन


रविवार को वह भोगनीपुर कोतवाली में प्राजेक्ट आइना दिवस का जायजा लेने आए थे।  अमरौधा कसबे के रहीम उल्ला ने बताया कि कस्बे के चार लोगों ने उसके भतीजे और भतीजी पर जानलेवा हमला किया था।

रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। पुखरायां कसबे के विवेकानंद नगर निवासी शिवप्रसाद की पत्नी मनोरमा ने बताया कि दो लोगों ने नौकरी का झांसा देकर छह लाख रुपये ठग लिये।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज के बाद कार्रवाई नहीं हुई। एसपी ने दोनों मामलों की विवेचना कर रहे अमरौधा के चौकी इंचार्ज रामबरन सिंह को फटकार लगाई और तीन दिन में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


नागरिकों की शिकायत पर एसपी ने पुखरायां के चौकी इंचार्ज रमेश सिंह यादव को 15 दिन में सटोरियों को पकड़ने की हिदायत दी। कोतवाल अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें