फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि संरक्षण अधिकारी और निरीक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/लखनऊ । जिले के भूमि संरक्षण अधिकारी महेंद्र सिंह व परियोजना प्रभारी सुशील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई बृहस्पतिवार को इटावा में मौजूद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री एवं इटावा के जिला प्रभारी मंत्री शाही ने बताया कि जसवंतनगर ब्लॉक के नगला सलहदी में नेशनल मिशन फॉर सस्टनेबल एग्रीकल्चर (एनएमएसए) योजना के कामों के निष्पादन में अनियमितता बरतने के आरोप में दोनों को निलंबित किया गया है।
योजना के कुछ लाभार्थियों के खाते में अनुदान की धनराशि न भेजकर फर्जी नाम से खोले गए खातों में स्थानांतरित की गई थी।
ऐसी शिकायत पर उप कृषि निदेशक, भूमि संरक्षण, इटावा से कराई गई जांच में अनुदान की धनराशि लाभार्थियों तक न पहुंचने और गड़बड़ी किए जाने की बात साफ होने पर कार्रवाई की गई है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ 15 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें