फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरीवाले का सिर मुंडवाने में तीन आरोपी गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर। मंगलपुर के रनधीरपुर गांव में फेरीवाले का सिर मुंडवाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए। अभी चार ग्रामीण हिरासत में हैं, उनसे पूछताछ कर घटना में शामिल लोगों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

रूरा के अमर सिंह का पुरवा निवासी अरविंद कुमार 22 जनवरी को सब्जी की फेरी लगाते हुए मंगलपुर के रनधीरपुर गांव पहुंचा था। वहां ममेरी बहन के यहां रुक गया था। ग्रामीणों ने अवैध संबंध के शक में 23 जनवरी को फेरीवाले का सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहना कर गांव में घुमाया था। मामले में पुलिस ने सीताराम उर्फ नेता को नामजद करते हुए कई अन्य पर रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के बाद पुलिस ने सीताराम को गिरफ्तार कर लिया था।
वहीं, रविवार को पुलिस ने सात और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सीताराम के अलावा घटना में शामिल अशोक व ब्रजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में तीनों को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस गांव में दबिश दे रही है। इससे गांव के अधिकांश पुरुष सदस्य फरार हो गए हैं। चौकी प्रभारी संदलपुर महेंद्र सिंह ने बताया कि तीन आरोपी जेल भेजे गए हैं। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें