फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं, दस माह पहले युवती ने दर्ज कराई थी एफआईआर

Mon, 05 Oct 2020 10:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
जालौन जिले के उरई में झांसा देकर शादी करने के मामले में सिपाही पर कार्रवाई न होने से परेशान पीड़िता ने सोमवार को एसपी से गुहार लगाई। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। बताया कि सिपाही समझौते का दबाव बनाते हुए पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहा है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती ने एसपी को बताया कि कुछ समय पहले माधौगढ़ में तैनात सिपाही संतोष ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर ली। वह एक बच्चे की मां है। बाद में पता चला कि सिपाही पहले से शादीशुदा है।

20 जनवरी को सिपाही संतोष उसे उरई में मिला। उसने पहली शादी की शिकायत की थी। इस पर उसने हाथापाई कर दी। पीड़िता ने कोतवाली में संतोष समेत तीन लोगों पर मारपीट, एससी-एसटी का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पीड़िता और उसके परिजनों का कहना है कि इस मामले को लेकर आरोपी आए दिन समझौते का दबाव बनाकर अभद्रता कर धमकाता है। पीड़िता ने एसपी को बताया कि मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया।

न ही चार्जशीट दाखिल की गई है। सिपाही वर्तमान में उरई कोतवाली में तैनात है। उसके प्रभाव के कारण कोतवाली पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी ने पीड़िता को भरोसा दिलाया है कि वह पूरा मामला पता कर उचित कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें