फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सभा की जमीन में संचालित सूर्या पेट्रोल पंप सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे में ग्राम सभा की जमीन पर संचालित सूर्या पेट्रोल पंप बुधवार को एसडीएम ने सीज करा दिया। इसके पहले पंप का लाइसेंस निलंबित किया गया था। डीएम ने मंगलवार को अनापत्ति प्रमाण निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन

महमूदपुर बुजुर्ग ग्राम सभा की जमीन का आवंटन कराकर उसमें पेट्रोल पंप संचालित करते वाले अशोक कुमार गुप्ता की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को एसडीएम सिकंदरा रमेश चंद्र की टीम ने पहुंचकर पेट्रोल पंप को सीज करा दिया। छह जनवरी को डीएसओ सुनील कुमार ने पेट्रोल पंप का लाइसेंस निलंबित कर दिया था। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने 12 जनवरी को अनापत्ति प्रमाण निरस्त कर दिया था। लाइसेंस निलंबित होने के बाद पंप का संचालन होने पर अफसरों की किरकिरी हो रही थी। बुधवार को पेट्रोल पंप सीज करने की कार्रवाई की गई। बता दें कि पेट्रोल पंप संचालक ने 1984 में जमीन का आवंटन कराया था। नवंबर 2020 में कमिश्नर कोर्ट ने खारिज कर उस जमीन को फिर से ग्राम सभा में दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें