फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारापुर की टीम ने भगवंतपुर को 15 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। ओरिया गांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को क्वाटर फाइनल मैच में बारापुर की टीम ने 15 रनों से भगवंतपुर को हराया। दूसरे मैच में झाड़ापुरवा की टीम ने आठ विकेट से असालतगंज को पराजित किया। बुधवार को हुए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में बारापुर के कप्तान शिवम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। टीम 10 ओवरों में 60 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन

इसके जवाब में मैदान में उतरे भगवंतपुर के कप्तान योगेश व उनके साथी केवल 45 रन पर ढेर हो गए। मैच में बारापुर के अंकित गुप्ता को मैन आफ द मैच पुरस्कार दिया गया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरे असालतगंज के कप्तान मुनाफ की टीम ने 10 ओवरों में 3 विकेट पर 60 रन बनाए।
झाड़ापुरवा के कप्तान पिंकल की टीम ने सिर्फ दो विकेट खोकर 8 ओवरों में 61 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें दिब्बू को 23 रन बनाने के साथ एक विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें