फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसए में हंगामा करने वाले चार छात्रों के खिलाफ कार्रवाई, हो सकते हैं एक साल के लिए निलंबित

Mon, 26 Aug 2019 03:50 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसए कानपुर
विज्ञापन
कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) के छात्रावास में बीती 21 मई की आधी रात मारपीट और बवाल करने वाले चारों छात्रों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। इन छात्रों ने नशेबाजी के चलते आपस में खूब लाठी-डंडे और चाकूबाजी की थी। मौके पर पहुंची पुलिस पर लोहे की सीढ़ी तक फेंक दी थी। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।
विज्ञापन


इसको लेकर शनिवार को विवि के वार्डेन समिति की बैठक हुई। तय हुआ कि पुलिस ने दिनेश सिंह, शैलेंद्र पाल, विकास पटेल और अभिषेक कुमार का चालान किया था। इन्हीं छात्रों पर विवि प्रशासन की तरफ से भी कार्रवाई की जाए। पहले छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

जवाब आने के बाद इनपर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि कई वार्डेन ने चारों छात्रों को एक साल के लिए निलंबित करने की बात उठाई है। कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र इसी तरह के बवाल करते रहेंगे। डीएसडब्ल्यू प्रो. हरेश प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल चारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


दो छात्रों पर कंडक्ट प्रोबेशन की सिफारिश
समिति ने आरोपी दिनेश सिंह व शैलेंद्र के नाम को कंडक्ट प्रोबेशन में डालने को कहा है। अगर ऐसा होता है तो इन दोनों छात्रों को सभी तरह की स्कॉलरशिप रोक दी जाएगी। फीस प्रतिपूर्ति भी नहीं मिलेगी। यह छात्र विवि के किसी भी समारोह, प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

सीएसए में रविवार आधी रात फिर से जूनियर छात्रों पर सीनियर्स ने कातिलाना हमला कर दिया। हाथों में रॉड, चाकू और पत्थर लेकर जूनियर छात्रों के दो छात्रावासों में सीनियर्स ने जमकर बवाल और तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें