फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं सीओ संडीला हूं...पांच घंटे बाद हटा दिए गए, भाजपा नेता से विवाद को लेकर फेसबुक पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा

Wed, 20 Jan 2021 05:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सीओ संडीला की फेसबुक पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैं सीओ संडीला हूं। भूसा भर दूंगा भूसा। ये जो ड्रामा कर रहे हैं आप... यह दो घंटे चलेगा, इसके बाद दो साल मेरा ड्रामा चलेगा, एनएसए लगाऊंगा। यह कोई फिल्मी डायलॉग नहीं, बल्कि भाजपा संडीला ग्रामीण के महामंत्री को दी गई सीओ संडीला अमित किशोर श्रीवास्तव की नसीहत है।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम हुए विवाद के बाद बुधवार की सुबह सीओ ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर इस वक्तव्य से संबंधित वीडियो भी अपलोड कर दिया। मामला तूल पकड़ने के बाद फिलहाल एके श्रीवास्तव को संडीला सीओ के पद से हटा दिया गया।

संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़री में 13 जनवरी की रात हुई मारपीट में घायल भाजपा के बूथ अध्यक्ष रामचंद्र की सोमवार की रात लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी। इसके बाद गांव में तनाव हो गया था।
विज्ञापन

लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को रामचंद्र का शव जब गांव लाया जा रहा था तो भाजपा संडीला ग्रामीण मंडल के महामंत्री विजय प्रताप सिंह भी साथ थे। विजय प्रताप सिंह ने मंगलवार की देर शाम विधायक राजकुमार अग्रवाल और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ संडीला कोतवाली पहुंचकर सीओ एके श्रीवास्तव के विरुद्ध तहरीर दी थी।

इसमें सीओ पर मारपीट करने, डेढ़ घंटे तक कार में बंद रखने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर संडीला कोतवाली में रात 10 दस बजे तक भाजपाई डटे रहे और बंद कमरे में सीओ, एसडीएम की मौजूदगी में बातचीत भी हुई थी, लेकिन बातचीत पर सभी चुप्पी साधे रहे।

बुधवार की सुबह सीओ संडीला एके श्रीवास्तव ने घटना को लेकर ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर के साथ ही मंगलवार को विजय प्रताप सिंह से हुए विवाद के वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किए।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी लिखा कि अराजकता फैलाने वालों... कानून व्यवस्था हाथ में लेने से पहले 100 बार सोच लेना, मैं सीओ संडीला हूं। अपलोड वीडियो में सीओ एके श्रीवास्तव भाजपा के मंडल महामंत्री को एनएसए लगाने की धमकी देते सहित कई अन्य टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।

फेसबुक पर की गई टिप्पणी और अपलोड किए गए वीडियो को न सिर्फ भाजपा के जिम्मेदारों ने गंभीरता से लिया, बल्कि विभागीय अधिकारी भी अंदरखाने नाखुश हो गए। दोपहर में लगभग दो बजे अमित किशोर श्रीवास्तव को संडीला के सीओ पद से हटा दिया गया।

एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। संडीला में किसी सीओ की तैनाती नहीं हुई है और अग्रिम आदेश तक सीओ बघौली उमाशंकर सिंह सीओ संडीला का कामकाज देखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें