फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हरदोई में मारपीट में घायल भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत, आरोपी अपने ही ट्रैक्टर-छप्पर में आग लगाकर फरार

Tue, 19 Jan 2021 01:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आरोपियों ने अपने ही ट्रेक्टर छप्पर में लगाई आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पडरी में 13 जनवरी की रात भूमि विवाद में हुई मारपीट में घायल भाजपा के बूथ अध्यक्ष की लखनऊ ट्रामा सेंटर में सोमवार देर रात मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर आरोपियों ने अपने घर और ट्रैक्टर में आग लगा दी व फरार हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी और पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


मृतक के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्राम पडरी निवासी रामचंद्र (35) पुत्र मथुरा खेती करता था। वह भाजपा का बूथ अध्यक्ष भी था। उसके मकान के पास खाली भूमि पड़ी हुई है। गांव निवासी सुरेंद्र ने 13 जनवरी को खाली पड़ी भूमि की ओर बनी दीवार को तोड़कर दरवाजा रखने का प्रयास कर रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

इसको लेकर रामचंद्र और सुरेंद्र का विवाद हो गया था। विवाद के दौरान लाठी डंडे भी चल गए थे। घटना में रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। घटना को लेकर सुरेंद्र ने रामचंद्र और उसके भाईयों समेत कुल छह लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती रामचंद्र की सोमवार देर रात लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। मौत का पता चलने के बाद आरोपियों ने अपने ही छप्पर और वहीं खड़े ट्रैक्टर में आग लगा दी व फरार हो गए। रामचंद्र की मौत का पता चलते ही गांव में तनाव व्याप्त हो गया और परिजनों में कोहराम मच गया। इसका पता चलने पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।

स्थिति को देखते हुए यहां पीएसी भी तैनात की गई है। मृतक रामचंद्र के भाई शिव कुमार की तहरीर पर श्रीराम, उनकी पत्नी उमादेवी दो पुत्रों राजेंद्र और सुरेंद्र व राजेंद्र की पत्नी निर्मला के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक के परिवार में पत्नी राजेश्वरी और दो पुत्र विराट (3) व सूर्यांश (2) हैं। शव का पोस्टमार्टम लखनऊ में कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें