फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एसीपी चकेरी करेंगे चकेरी इंस्पेक्टर और सनिगवां के तत्कालीन दरोगा की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। लाल बंगला क्षेत्र में मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने के मामले में चकेरी इंस्पेक्टर संतोष शुक्ला और सनिगवां के तत्कालीन दरोगा अंकित खटाना के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। एसीपी चकेरी जांच कर रिपोर्ट अधिकारियों को देंगे। इस मामले में इंस्पेक्टर स्वयं आरोपी हैं इसलिए विवेचना महाराजपुर के इंस्पेक्टर संजय पांडेय को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

लाल बंगला के चंद्रनगर निवासी संजय जायसवाल की पत्नी संगीता जायसवाल के मुताबिक उनके प्लॉट में दुकानें हैं। संगीता के अनुसार जमीन के स्वामित्व का विवाद सुशील वार्षणेय व अभिषेक वार्षणेय से वर्ष 2023 से कोर्ट के एफटीसी सीनियर डिवीजन में विचाराधीन है। एक वाद हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। इसके बावजूद आरोपियों ने बिना कोर्ट या सक्षम अधिकारी के आदेश के बिना जमीन की दीवार और मेनगेट तोड़कर कब्जा करा दिया। संगीता की शिकायत पर चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला, तत्कालीन सनिगवां चौकी प्रभारी अंकित खटाना, योगी बिल्डर समेत 40 अज्ञात पर डकैती व विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट हुई। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि इंस्पेक्टर और दरोगा के खिलाफ एसीपी चकेरी विभागीय जांच कर रहे हैं।
घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में सनिगवां चौकी इंचार्ज पीड़ित के जेल जाने के बाद उनके घर के बाहर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने की बात कह रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। संजय का आरोप है कि अंकित खटाना का कार्यक्षेत्र नहीं होने के बाद भी वह अक्सर आते रहते रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें