फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 रुपये के विवाद में दबंगों ने एक ई-रिक्शा चालक को तेजाब से नहला दिया, नहीं पसीजा पुलिस का दिल

Tue, 20 Aug 2019 09:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फेंका तेजाब (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के जाजमऊ में दबंगों ने सात सौ रुपये के लेनदेन के विवाद में एक ई-रिक्शा चालक को तेजाब से नहला दिया। उसका पूरा शरीर झुलस गया। हैरानी की बात ये है कि चकेरी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसकी हालत देखकर भी पुलिस का दिल नहीं पसीजा।
विज्ञापन


आखिर में पीड़ित मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर तहरीर दी। सीओ गोविंद नगर ने चकेरी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। संजयनगर निवासी शमीम ई-रिक्शा चलाते हैं। उन्होंने बताया कि करीब चार महीने पहले उनके बेटे शोएब अख्तर से इलाकाई निवासी राजकपूर ने सात सौ रुपये उधार लिए थे।

 
विज्ञापन

तब से उसने पैसे वापस नहीं किए। दो महीने पहले जब पैसे वापस मांगे तो उसने अपने साथी गोलू, मुन्ना व खरभोले के साथ मिलकर शमीम व शोएब के साथ मारपीट की थी। इसमें दोनों पक्षों की तरफ से कई लोग घायल हो हुए थे। उसमें दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

तब से चारों युवक शमीम से खुन्नस रखने लगे थे। शमीम के मुताबिक शनिवार रात वह घर आ रहे थे तो जाजमऊ में दुर्गा मंदिर के पास इन चारों ने उन्हें रोक लिया। पहले मारापीटा और फिर तेजाब से नहला दिया।

कार्रवाई न होने पर उन्होंने मंगलवार को आलाधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। सीओ गोविंद नगर चक्रेश मिश्रा ने बताया कि चकेरी पुलिस को मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें