फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Acid Attack: बाइक सवार युवक ने युवती पर फेंका तेजाब, बुरी तरह झुलसी

Thu, 19 May 2022 05:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

ठठिया बाजार के पास बाइक सवार युवक ने एक युवती पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में युवती बुरी तरह झुलस गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से बाइक का पता लगा लिया है। वहीं, परिजनों का कहना है कि सभी रिश्तेदारों के आने के बाद कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में बाजार से सहेलियों के साथ वापस घर जा रही युवती पर बाइक सवार ने तेजाब फेंक दिया। एसिड अटैक से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन ही युवती को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। ठठिया थाना क्षेत्र के ग्राम जैनपुर निवासी गुलसबा (24) गुरुवार दोपहर में अपनी दो सहेलियों के साथ ठठिया बाजार से वापस जैनपुर गांव जा रही थी।

विज्ञापन

इसी दौरान दौलतपुर मोड़ के पास पहले से खड़े बाइक सवार युवक ने उस पर एसिड फेंक दिया। एसिड पड़ते ही गुलसबा चीख पड़ी। इस बीच बाइक सवार मौके से भाग निकला। बाइक सवार अपने चेहरे पर गमछा लपेटे था। थाने में लगे कैमरे के सीसीटीवी फुटेज से बाइक का पता चला है। 
युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी तय हो चुकी है। वहीं, परिजनों का कहना है कि सभी रिश्तेदारों के आने पर आगे की कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें