फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब कांड का आरोपी चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती स्थित कोर्ट परिसर से शुक्रवार को तेजाब कांड का आरोपी पुलिस को चकमा देकर निकल गया। पुलिस कर्मियों ने आरोपी को गायब देखकर तलाश शुरू की। उसका सुराग न मिलने पर पुलिस कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। आरोपी के भागने की सूचना पर हड़कंप मच गया। एसपी ने सिकंदरा के अलावा अकबरपुर कोतवाली का फोर्स उसे ढूंढने में लगाया है। देररात तक उसके बाबत कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

डेरापुर कस्बे के मडनापुर गांव निवासी अंकित ने भाभी पूजा पर गुरुवार को सिकंदरा में तेजाब डाल दिया था। बस की सवारियों व राहगीरों ने उसे दौड़ाकर पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने आरोपी अंकित पर तेजाब डालने की रिपोर्ट दर्ज की थी।
शुक्रवार को सिकंदरा थाने से सिपाही मोहित व पीआरडी जवान मुकेश कुमार उसे लेकर माती स्थित कोर्ट पहुंचे। कोर्ट के अंदर उसे बैठाने के बाद सिपाहियों ने लापरवाही की। उनकी नजर चूकने पर आरोपी अंकित कोर्ट से निकल गया। सिपाहियों का जब ध्यान उसकी तरफ गया तो वह नदारत था। कोर्ट परिसर में उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। घटना की जानकारी पर एसपी केशव कुमार चौधरी ने सिकंदरा के अलावा अकबरपुर पुलिस को भी आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगाया। पुलिस घटना को छिपाने की कोशिश में लगी रही। देररात तक आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें