फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चौकी में सिसकती रही दुष्कर्म पीड़िता, पास खड़ा आरोपी यू-ट्यूबर बोलता रहा अपशब्द; पास बैठा दरोगा कुछ न बोला

Mon, 12 Jan 2026 11:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर के सचेंडी में हुए दुष्कर्म मामले में घटना के दूसरे दिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आरोपी दरोगा अमित मौर्य भी चौकी में मौजूद दिख रहा है। इस दौरान पीड़िता चौकी में सिसकती रही। पास खड़ा आरोपी यू-ट्यूबर अपशब्द बोलता रहा।
विज्ञापन
YouTuber arrested - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सचेंडी में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में घटना के अगले दिन पीड़िता भीमसेन चौकी में सिसकती रही। वहीं, पुलिस के सामने बेखौफ होकर आरोपी यू-ट्यूबर भी खड़ा होकर पीड़िता और उसके भाई से अपशब्द बोलता रहा। पास ही आरोपी दरोगा भी कुर्सी पर बैठा रहा। 
विज्ञापन


पांच दिन बाद रविवार को पुलिस चौकी के बाहर बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में पीड़िता भाई के साथ चौकी में नजर आई। निलंबित चौकी इंचार्ज भीमसेन, आरोपी दरोगा अमित मौर्य और यू-ट्यूबर शिवबरन सिंह नजर आए। 

दरोगा ही किसी से वीडियो बनाने को बोल रहा है। किसी पुलिस कर्मी के ही वीडियो बनाने की चर्चा है। सचेंडी में सोमवार रात को चौकी इंचार्ज अमित मौर्य और यू-ट्यूबर शिवबरन सिंह ने नाबालिग से साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने अज्ञात दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
Trending Videos

दरोगा पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
पीड़िता की पहचान पर अगले दिन आरोपी यू-ट्यूबर शिवबरन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि उसका साथी निलंबित दरोगा अमित मौर्य फरार है। पुलिस कमिश्नर ने फरार निलंबित दरोगा पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
 

रविवार को सोशल मीडिया पर घटना के अगले दिन मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ। पीड़िता सिसकती नजर आ रही है। वीडियो में निलंबित भीमसेन चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार पीड़िता से पूछ रहे हैं कि क्या तुम आरोपी को पहचानती हो तो पीड़िता का भाई, शिवबरन की ओर इशारा करते हुए बोल रहा है कि इनसे पूछिये।
विज्ञापन

इस पर अपशब्द बोलते हुए शिवबरन बोला... मैं खुद वहां नहीं था तो दूसरे के बारे में क्या बताएं। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसकी जांच कराई जाएगी। वीडियो पुलिस ने बनवाया है या किसी और ने इसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें