फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जुलूस निकालने पर आरोपी बोला, दोबारा नहीं करेंगे अपराध

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपी यश राजपूत को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को चकेरी पुलिस ने उसका पैदल जुलूस निकाला। आरोपी को लाल बंगला, रामादेवी, काजीखेड़ा समेत कई इलाकों में घुमाया गया। अपने किए पर पछतावा होने पर आरोपी ने कहा, दोबारा अपराध नहीं करेगा।
विज्ञापन


चकेरी के काजीखेड़ा लाल बंगला निवासी यश राजपूत पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। मंगलवार रात पुलिस की टीम उसे सनिगवां स्थित उत्तम आईटीआई के पास पकड़ने गई। तभी आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया था। जिसमें एक सिपाही बच गया था। इसके बाद पुलिस घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। बुधवार को पुलिस आरोपी को लालबंगला के काजीखेड़ा उसके मोहल्ले में लेकर पहुंची और जुलूस निकाला। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस टीम पर जानलेवा हमला और अन्य संगीन धाराओं में एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें