फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा(कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया। वह गोगूमऊ रेलवे क्रॉसिंग के पास बाहर जाने की फिराक में खड़ा था।
विज्ञापन

एक गांव में चार वर्षीय बच्ची शनिवार को अपने आठ वर्षीय चचेरे भाई के साथ बकरी चराने गई थी। वहां खेतों पर गांव का ही बद्री जोशी पहुंच गया। उसने बिस्कुट लेने के बहाने बड़े बच्चों को दुकान भेज दिया। इसके बाद बच्ची से दुष्कर्म किया। उसके चचेरे भाई से भी अभद्रता की। दोनों को घर में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर डरा दिया। रविवार को परिजनों की इस घटना की जानकारी हुई थी।
बच्ची के पिता ने आरोपी पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। सोमवार को वह कानपुर जाने की फिराक में गोगूमऊ रेलवे क्रासिंग के पास खड़ा था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पामा चौकी इंचार्ज विमल कुमार ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ समर बहादुर यादव ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें