फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई का अनोखा विरोध, नवदम्पति को सपाइयों ने उपहार में दिया प्याज

Thu, 12 Dec 2019 05:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सपाइयों ने उपहार में दिया प्याज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले में समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने कन्नौज के जलालपुर सरवन के मजरे कलियन पुरवा में हो रही शादी में नव दंपति को प्याज उपहार में देकर नव जीवन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


इस मौके पर सपाइयों ने प्रदेश और देश की सरकार को बढ़ती महंगाई के लिये जिम्मेदार ठहराया और कहा कि आज महंगाई की वजह से आम आदमी की कमर टूट गयी है। लोगों की जरूरत की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों की थाली से प्याज जैसी जरूरतमंद सब्जी गायब हो गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें