फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: अवैध खनन करने के आरोपी ने लगाया खनिज इंस्पेक्टर पर वसूली का आरोप, वीडियो हो रहा वायरल

Sun, 01 Nov 2020 11:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
खनिज इंस्पेक्टर ईश्वर चंद्र और बालू का अवैध खनन करने के आरोपी महेंद्र पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इसमें महेंद्र पाठक खनन इंस्पेक्टर पर वसूली का आरोप लगाकर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। खनन इंस्पेक्टर ने महेंद्र के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है। खनिज इंस्पेक्टर ईश्वर चंद्र ने टीम के साथ 18 अक्तूबर को कुलपहाड़ के सतारी पुलिया के पास बालू के लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा था। उस दौरान अवैध खनन करने के आरोपी महेंद्र ने साथियों के साथ खनिज विभाग की टीम को घेरकर पकड़ा गए ट्रैक्टर व चालक को छुड़ा लिया था।

साथ ही टीम को बंधक बनाने के साथ ही मारपीट की थी। तभी विवाद के दौरान महेंद्र ने खनिज इंस्पेक्टर ईश्वर चंद्र व उनके चालक पर 50 हजार रुपये की वसूली करने का आरोप लगाया। कहा कि पहले भी वह कई बार खनिज इंस्पेक्टर को रुपये दे चुका है।
विज्ञापन


अब रुपये न देने पर ईश्वर चंद्र ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है।  इधर, खनिज इंस्पेक्टर ईश्वर चंद्र का कहना है कि इसी साल 19 फरवरी को भी महेंद्र का बालू से भरा ट्रैक्टर सीज किया था। तब एक लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है।

अब फिर अवैध खनन की बालू से भरा ट्रैक्टर पकड़े जाने पर महेंद्र झूठे आरोप लगा रहा है। मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि खनिज इंस्पेक्टर व उनकी टीम से मारपीट व बदसलूकी करने के आरोप में महेंद्र व उसके साथी पंकज को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। वायरल वीडियो की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें