फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया भाई का हत्यारोपी, भाभी के साथ मिलकर उतारा था मौत के घाट

Fri, 29 Jun 2018 10:05 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गिरफ्तार हत्यारोपी अजय यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के नगला राय सिंह में भाभी से अवैध संबंधों में बाधक बने भाई के कातिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी छोटे भाई के पकड़े जाने पर मां फूट-फूटकर रोई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के नगला रायसिंह निवासी धर्मेंद्र यादव की शादी लगभग दो साल पहले इटावा जनपद के भदान निवासी सीता देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद से अपने दूसरे नंबर के देवर अजय कुमार यादव के साथ संबंध स्थापित हो गए। अजय कुमार दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।

धर्मेंद्र कुमार की पत्नी सीता देवी अक्सर उसके साथ दिल्ली भी चली जाती थी।  जिससे धर्मेंद्र कुमार और अजय कुमार के बीच मनमुटाव रहने लगा। घटना के दो दिन पहले ही सीता देवी अपने मायके से अपनी ससुराल नगला राय सिंह आई थी।
विज्ञापन


20 जून की रात अजय यादव ने भाभी के साथ मिलकर धर्मेंद्र कुमार की सोते समय धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया था। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि 29 जून शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी देवर को घसारा रेलवे स्टेशन से धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें