फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बना लिया अश्लील वीडियो फिर युवती से किया दुष्कर्म

Sat, 22 Jun 2019 11:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र की एक युवती ने घाटमपुर के युवक पर दोस्ती गांठकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद करीब एक साल से ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के मुताबिक नवंबर-2018 में मोबाइल पर मिस कॉल आने के बाद घाटमपुर के बरीपाल निवासी अजय यादव से दोस्ती हुई थी। अप्रैल-2019 में उसने मिलने के बहाने घंटाघर बुलाया।

वहां से उसे एक होटल में ले गया, जहां धोखे से नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। बेसुध होने पर अजय ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। इसके बाद वह शारीरिक शोषण करने लगा।
विज्ञापन


हद तो तब हो गई, जब उसपर दोस्तों के साथ भी घूमने जाने का दबाव बनाने लगा। तब उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह का कहना है कि आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम को घाटमपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें