आनंद विहार से सीतामढ़ी के बीच चलने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस बिहार के छपरा-सोनपुर रेलखंड में मरम्मत की वजह से अपने प्रारंभिक स्टेशन से सिर्फ दो दिन निरस्त रहेगी। बाकी दिनों में अपने निर्धारित समय पर चलती रहेगी।
दिल्ली से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस (14006) 24 जून व एक जुलाई और सीतामढ़ी से दिल्ली जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) 26 जून व तीन जुलाई को निरस्त रहेगी।
इससे पहले लखनऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर वाशेबल ऐप्रन का काम होने और दिल्ली-हावड़ा रूट के भाऊपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम होने के कारण 21 ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया गया है।
लखनऊ और हावड़ा रूट पर रोजाना चलने वाली कई मेमू और इंटरसिटी भी निरस्त रहेंगी। इससे रोजाना चलने वाले हजारों दैनिक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यह निरस्तीकरण चरणबद्ध तरीके से 25 जून से 16 जुलाई तक रहेगा।