फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई फायरिंग से दहशत, पुलिस के सामने कार से फरार हुआ आरोपी

Wed, 19 Aug 2020 07:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कन्नौज जिले में छिबरामऊ थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने युवक ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी अपनी गाड़ी से भागने लगा। प्रभारी निरीक्षक ने कई किलोमीटर तक अपनी गाड़ी से युवक का पीछा किया।
विज्ञापन


पुलिस को सफलता नहीं मिली। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में छापेमारी कर रही है। विशुनगढ़ कस्बे के पेट्रोल पंप संचालक की मई माह में मौत हो चुकी है। मृतक के बड़े भाई पेट्रोल पंप की देखरेख कर रहे हैं। बुधवार को वह पेट्रोल पंप पर निर्माण करा रहे थे। उसी समय मृतक युवक की पत्नी पहुंच गईं।

उन्होंने निर्माण कार्य बंद करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। युवक ने महिला पर फायर झोंक दिया। विवाद के समय घटनास्थल से कुछ दूरी पर थाना पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


फायरिंग के बाद महिला भी अपने घर चली गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो फायरिंग का आरोपी युवक अपनी कार से भाग खड़ा हुआ। थाने के प्रभारी निरीक्षक कृष्णलाल पटेल ने अपनी गाड़ी से कई किलोमीटर तक युवक का पीछा किया। युवक उनके हत्थे नहीं चढ़ा। कन्नौज के अलावा पड़ोसी जनपद की पुलिस भी युवक की तलाश कर रही हैैै। प्रभारी निरीक्षक कृष्णलाल पटेल ने बताया कि फायरिंग की बात सामने आई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें