फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह प्रवेश के बाद सुकून से सो रहा था परिवार, रंजिश में गिरा दी दीवार, बेटे की मौत, 5 घायल

Sat, 01 Dec 2018 09:20 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घर की गिराई गई दीवार, मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में वंशरामऊ गांव में शुक्रवार रात जमीन पर कब्जे की नीयत से कुछ लोगों ने गरीब की दीवार गिरा दी। मलबे की चपेट में आकर उसके बच्चे की मौत हो गई और परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सुबह गुस्साए लोगों ने बच्चे का शव रखकर जीटी रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा। एसडीएम और सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। मृत बच्चे के चाचा ने चार नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी है। 

सदर कोतवाली की मानीमऊ चौकी क्षेत्र के गांव वंशरामऊ निवासी सुनील (30) का मकान बारिश में गिर गया था। वह परिवार के साथ उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में रह रहा था। गांव सियारानी देवी ने उसे उधार दो डिस्मिल मकान बनाने के लिए दी थी। 80 हजार रुपये बाद में देना तय है। उसी जमीन पर 10 दिन पूर्व सुनील ने कच्चा मकान बना लिया था।
विज्ञापन

जाम लगाए लोगों को समझाते कोतवाल एके सिंह, मौजूद एसडीएम शैलेष कुमार और सीओ श्रीकांत प्रजापति - फोटो : अमर उजाला
गांव के कुछ लोग उस जमीन कब्जा पर करना चाहते थे। इसी रंजिश में शुक्रवार रात करीब दो बजे चार लोगों के साथ धक्का देकर सुनील की कच्ची दीवार गिरा दी। मलबे में दबकर इकलौते बेटे प्रांशू (4) की मौत हो गई और सुनील, उसकी पत्नी रूबी देवी, बेटी प्रीती (8), बाबा छोटे लाल (95 ) और रिश्तेदार अनुराग निवासी दुर्गापुर शिवराजपुर कानपुर नगर घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने घायलों को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

दीवार गिराने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने सुबह करीब 11 बजे जिला अस्पताल के सामने जीटी रोड पर प्रांशू का शव को रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद पहुंचे एसडीएम शैलेष, सीओ श्रीकांत प्रजापति, कोतवाल एके सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

सुनील के भाई जानू ने चार नामजद और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  परिजनों ने बताया कि सुनील ने नए मकान में शुक्रवार को ही गृह प्रवेश किया था। उप स्वास्थ्य केंद्र से शाम पांच बजे तक सामान लाया। पुलिस ने आलू के एक खेत में कई लोगों के पैरों के निशान मिले हैं। 
विज्ञापन

हंगामे के दौरान जीटी रोड पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
भूमिहीन सुनील चार भाई है। सभी मजूदरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बारिश में कच्चा मकान गिरने के बाद सुनील एएनएम सेंटर में रहता था। सुनील ने बताया कि उसका राशनकार्ड भी नहीं बना है। राशनकार्ड व आवास के लिए कई बार प्रधान पुष्पा देवी से मांग कर चुका है।

प्रधान के पति संतोष कुमार ने बताया कि राशन कार्ड नहीं बना है लेकिन हर माह राशन दिया जाता है। एसडीएम सदर शैलेष कुमार ने सुनील के परिवार का राशन कार्ड बनवाया जाएगा। आवास और शौचालय भी नियमानुसार दिलाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें