फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: निवेश के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोतवाली पुलिस ने निवेश के नाम पर ठगी कर फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह देहरादून में छिपकर रह रहा था। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने उसे सोमवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

परेड के नवाब इब्राहिम का हाता निवासी अब्दुल करीम की ओर से पांच जनवरी 2025 को दिल्ली के मालवीयनगर निवासी रवींद्रनाथ सोनी के खिलाफ ठगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। उनसे निवेश के नाम पर 42.29 लाख रुपये ठगे गए थे। पुलिस ने एफआईआर दर्जकर आरोपी की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला।
डीसीपी पूर्वी की ओर से 26 जून को उसके खिलाफ 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय के मुताबिक रवींद्रनाथ सोनी देहरादून में छिपकर रह रहा था। रविवार की शाम को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें