फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेंट्रल जोन के सात शातिर बने हिस्ट्रीशीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेंट्रल जोन के सात शातिरों की पुलिस ने सोमवार को हिस्ट्रीशीट खोल दी है। यह कार्रवाई नवाबगंज, चमनगंज और बेकनगंज थाना पुलिस ने की। सभी पर निगरानी शुरू कर दी है। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि नवाबगंज क्षेत्र के लल्लनपुरवा के अरुण उर्फ बिंगो, केसा कॉलोनी के प्रियांशु गौड़, पहलवानपुरवा के देवा निषाद, बनियापुरवा के सोनू की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। चमनगंज के फहीमाबाद के शारिक अमीन, साईदाबाद के मो. फैजान और बेकनगंज के हीरामनपुरवा के शहरयान की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई। अरुण पर सात, प्रियांशु पर चार, देवा निषाद पर सात, सोनू पर 15, शारिक पर 10, मो. फैजान पर छह और शहरयान पर नौ एफआईआर हो चुकी हैं। सभी शातिर हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें