फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सोशल मीडिया पर एसीपी चकेरी पर आरोप, लिखा- चौकी प्रभारियों से कराते हैं घरेलू काम, केस दर्ज

Thu, 26 Oct 2023 03:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एसीपी चकेरी ने कहा कि ये पोस्ट पूरी तरह से आधारहीन और असत्य है। इस पोस्ट से उनकी छवि को आम जनमानस के बीच में खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी में एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट से पोस्ट कर एसीपी चकेरी पर चौकी प्रभारियों से घरेलू काम कराने समेत अन्य तरीकों से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पोस्ट वायरल हुआ तो एसीपी चकेरी ने एकाउंट होल्डर पर मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन

चकेरी एसीपी अमरनाथ यादव के अनुसार कुछ दिनों पहले विवेक अग्निहोत्री नाम के एकाउंट से विवादित पोस्ट डाली गई थी। आरोप था कि एसीपी से चौकी इंचार्ज परेशान हैं। एसीपी को निजी कार्य के लिए प्राइवेट गाड़ी उपलब्ध करवानी पड़ती है। इसके अलावा कुछ चौकी इंचार्ज तो दाल, आटा, मसाला तक पहुंचाते हैं।
इस पोस्ट पर एक व्यक्ति द्वारा एसीपी का नाम पूछा गया, तो विवेक ने चकेरी लिख दिया। एसीपी चकेरी ने कहा कि ये पोस्ट पूरी तरह से आधारहीन और असत्य है। इस पोस्ट से उनकी छवि को आम जनमानस के बीच में खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें