फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी से पहले पिता ने लगाया मौत को गले, लेखाकार के पद पर तैनात थे अजय

Sun, 05 May 2019 12:36 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
अजय सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन

यूपी के हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र में बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में तैनात लेखाकार ने गोली मारकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से अवसाद में थे और एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

 

शहर कोतवाली क्षेत्र की देवखल बाबा गली निवासी अजय सिंह बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में लेखाकार के पद पर तैनात थे। काफी समय से वह अवसाद में थे और उनका उपचार भी चल रहा था। रविवार सुबह उन्होंने अपने घर में ही खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन उनकी ओर दौड़े।

विज्ञापन


आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अजय सिंह की बेटी की शादी 29 मई को होनी है। उसकी शादी को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी थीं। इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें